बोकारो, अक्टूबर 26 -- Bokaro News: जेएलकेएम नेता सुप्रभात रॉय को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल महासचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण व सक्रियता के साथ कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुप्रभात रॉय के नेतृत्व व अनुभव से संगठन को मजबूती मिलेगी व पार्टी की नीतियों व विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है। सम्मान समारोह में पार्टी के कई कार्यकर्ता व सदस्य उपस्थित रहे। इनमें संजीव कुमार, केशव शर्मा, दिलीप महथा, गौतम ख्वास, छोटू महतो, बुद्धेश्वर गोप, संजीव महतो सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: गांव-गांव जा...