बोकारो, अक्टूबर 25 -- Bokaro News: एसआईआर सुनवाई की प्रक्रिया को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने शनिवार को विभिन्न केंद्रों व विभिन्न कार्यालयों जहां सुनवाई का कार्य हो रहा है का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एनआईसी कार्यालय पहुंचे जहां सुनवाई की प्रक्रिया को देखा तथा संबंधित पदाधिकारियों को कार्य मे तीब्रता लेन का निदेश दिया। साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने संबंधित केंद्रों एवं कार्यालयों में चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सुनवाई कार्य में आ रही समस्याओं, लंबित मामलों तथा कार्य निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की साथ ही संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कार्य में तेजी लाने और आपसी समन्वय के साथ निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने एसआईआर कार्य को गंभीरत...