बोकारो, जुलाई 2 -- Bokaro News: पेटरवार। बुंडू पंचायत स्थित नितिन ज्वेलर्स नामक सोना-चांदी की दुकान में एक अज्ञात महिला द्वारा चांदी की पायल चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना दुकान संचालक ने पेटरवार थाना को दे दी है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दुकान मालिक पप्पू सोनी ने बताया कि एक अज्ञात महिला ग्राहक बनकर उनकी दुकान पर पहुंची थी। इसी दौरान उसने मौका पाकर चांदी की एक पायल चोरी कर ली और वहां से निकल गई।

घटना की रिपोर्ट घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने इसकी सूचना बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति को दी। सूचना मिलते ही पंचायत क्षेत्र में लगे 64 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच के दौरान एक कैमरे की मदद से महज पांच मिनट के भीतर चोरी की घटना का सुराग मिल गया। फुटेज में महिला को ब्लैक रंग की कार में स...