Bokaro News: सीसीटीवी कैमरों का असर : ट्रैक्टर चालक ने भी पहन लिया हेलमेट, लोगों ने की सराहना
बोकारो, जुलाई 8 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। जिला प्रशासन द्वारा पेटरवार तेनुचौक सहित प्रमुख चौक-चौराहों पर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। कैमरों की निगरानी का ऐसा प्रभाव पड़ा है कि वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करने के प्रति अधिक सजग हो गए हैं। इसका एक रोचक उदाहरण पेटरवार के रघुनाथपुरम स्थित लीला जानकी पब्लिक रोड पर देखने को मिला, जहां एक ट्रैक्टर चालक हेलमेट पहनकर ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आया। हेलमेट लगाए ट्रैक्टर चालक को देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया और सड़क सुरक्षा के प्रति चालक की जागरूकता की सराहना की। कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर साझा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.