बोकारो, अक्टूबर 7 -- Bokaro News: चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा स्टेशन शिव मंदिर मुहल्ला में सोमवार की रात असामाजिक तत्वों ने कोयला व्यवसायी चंदन दुबे के आवास के बाहर गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर क्षति पहुंचाई तथा बाहर तालाब के पास रखे उनके दो वाहनों का शीशा तोड़ दिया। सूचना मिलने पर रात में ही चंद्रपुरा पुलिस ने जांच पड़ताल की। भुक्तभोगी ने इस मामले में थाने में लिखित शिकायत की है। चंदन के अनुसार रेलवे के स्टेशन के निकट शाम में कुछ लड़कों के साथ कहासुनी हुई थी। इसके बाद रात करीब साढ़े दस बजे इस घटना को अंजाम दिया गया है। बताया कि वाहन में रखे करीब 50 हजार नकदी, कई जरूरी सामान व कागजात भी चुरा लिया गया है। इधर थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह ने कहा कि इस कांड में शामिल अपराधियों की खोज की जा रही है। बहुत जल्द वे सलाखों में होंगे। थाना क्...