Bokaro News: सीसीएल स्वांग व वाशरी आवासीय में जल संकट
बोकारो, अगस्त 7 -- Bokaro News: गोमिया, प्रतिनिधि। प्रखंड के सीसीएल स्वांग कोलियरी और वाशरी के आवासीय क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति बाधित है। पाइपलाइन में खराबी के कारण कॉलोनी वासियों को पीने का पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार स्वांग महावीर स्थान, स्वांग पुराना माइंस, स्वांग न्यू माइंस, ए टाइप, बी टाइप, हजारी मोड़, टाइप थ्री कॉलोनी, टाइप टू और मंदिर कॉलोनी सहित आसपास के इलाकों में पानी नहीं पहुंच रहा है। एक सप्ताह से जलापूर्ति बाधित होने से महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। समस्या को लेकर स्वांग उत्तरी मुखिया विनोद विश्वकर्मा, स्वांग दक्षिणी के पूर्व मुखिया बिनोद पासवान, मंदीप कुमार, रेनू देवी, निक्की सिन्हा, रत्नेश कुमार, मो इम्तियाज, अखिलेश सिंह आदि ने सीसीएल प्रबंधन से मिलकर पाइप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.