बोकारो, जुलाई 18 -- Bokaro News: करगली, प्रतिनिधि। गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर सीआईएसएफ एवं सीसीएल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 4 नंबर एलएफसी होटल के पास बड़ी मात्रा में अवैध रूप से जमा 16.69 टन पोड़ा कोयला जब्त किया। सीआईएसएफ सीसीएल करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह को सूचना मिली कि बीएंडके प्रक्षेत्र के 4 नंबर एरिया स्थित एलएफसी होटल के पीछे काफी मात्रा में अवैध कोयला रखा गया है। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ ने इसकी जानकारी तत्काल जीएम संजय कुमार झा को दी। इसके बाद सीआईएसएफ, सीसीएल प्रबंधन एवं पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर छापेमारी की गई। अवैध रूप से जमा कोयला जब्त कर उसे खासमहल कांटा संख्या-01 पर तौल कराने के बाद सीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Strict action will be taken against illegal mining and transpo...