बोकारो, अक्टूबर 28 -- Bokaro News: सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र स्थित जीएम कार्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि जीएम राजीव कुमार सिंह ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए 'जागरूकता रथ' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। ​जीएम ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी को अपने काम में पारदर्शिता लानी चाहिए और 'ना खाएंगे, ना खाने देंगे' के सिद्धांत को अपने आचरण में उतारना चाहिए। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (31 अक्टूबर) के उपलक्ष्य में आयोजित इस अभियान के तहत पूरे सप्ताह विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। सीसीएल कल्याण बोर्ड के सदस्य और विभिन्न यूनियन प्रतिनिधि भी मौजूद हुए। यह भी पढ़ें- Bokaro News: सीसीएल अधिकारियों व कर्मियों ने सजगता का लिया शपथ

हिंदी...