Bokaro News: सीसीएल खासमहल-कोनार में निर्माणाधीन सीएचपी में सुरक्षा कर्मियों को बंधक बना महंगे सामान ले गए अपराधी
बोकारो, अक्टूबर 9 -- Bokaro News: सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र अंतर्गत खासमहल कोनार परियोजना में करीब ढाई सौ करोड़ की लागत से निर्माणाधीन कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) में गुरुवार देर रात करीब 15 से 20 की संख्या में अपराधियों ने लगभग 4 घंटे तक चार सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाकर गोदाम का ताला तोड़ा और रखे तीन नए ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर लाखों रुपये मूल्य के सामान लेकर निकल गए। घटना के बाद निर्माण स्थल पर कार्यरत कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। रात्रि पाली में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड जालंधर तांती, रंजीत कुमार घनश्याम महतो व पंकज महतो ने बताया कि देर रात जंगल की ओर से चार-पांच लोग पहुंचे और सबसे पहले बाहर तैनात जालंधर व घनश्याम को कब्जे में लेकर कंटेनरनुमा गोदाम के पास ले गए। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर तैनात अन्य सुरक्षा कर्मियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.