Bokaro News: सीसीएल कर्मी मुरली धर महतो का निधन, एक आश्रित को नौकरी का भरोसा
बोकारो, अक्टूबर 1 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। झामुमो कार्यकर्ता कपिल महतो के पिता एवं सीसीएल कर्मी मुरली धर महतो (56) का गुरुवार को रांची स्थित गांधी नगर अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। मुरली धर महतो सीसीएल बेरमो के खासमहल में केबल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे और वर्ष 2030 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनका अंतिम संस्कार चरगी स्थित मुक्तिधाम में किया गया। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने शोक जताते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार परिवार के साथ है। उन्होंने एक आश्रित को सीसीएल में नियोजन दिलाने की प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी दी। उनके निधन पर पूर्व विधायक बबीता देवी समेत कई झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.