Bokaro News: सीसीएल कथारा वाशरी का स्लरी पौंड टूटा, दामोदर में गई स्लरी
बोकारो, अक्टूबर 8 -- Bokaro News: सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र अंतर्गत कथारा वाशरी का पांच नंबर स्लरी पोंड का मिट्टी से बना बांध बुधवार की रात टूट गया। स्लरी पोंड के टूटने से काफी स्लरी दामोदर नदी तट में बह कर चली गई। जिससे नदियों का जल दूषित होने का खतरा पैदा हो गया। स्लरी पौंड कैसे और किस परिस्थिति में टूटा यह पूरा मामला जांच का विषय है। मामले की जानकारी मिलते ही सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक एकेबी सिंह तथा सीसीएल कथारा वाशरी परियोजना पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, जारंगडीह परियोजना पदाधिकारी प्रवीर सेन गुप्ता व परियोजना पदाधिकारी रंजीत कुमार सहित कई अधिकारी स्लरी पोंड पहुंचे और निरीक्षण कर इसे रोकने की दिशा में मशीन लगा कर कार्य शुरू कर दिया गया। गुरुवार की सुबह भी यह कार्य जारी था। ऐसी घटना एक गंभीर विषय है। यह किन परिस्थितियों में घटी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.