Bokaro News: सीसीएल अमलो में विदाई समारोह
बोकारो, नवम्बर 29 -- Bokaro News: बेरमो। सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र अंतर्गत एएडीओसीएम (अमलो परियोजना) के ईएंडएम विभाग से 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होने वाले ओएस ग्रेड ए फणी भूषण ठाकुर के सम्मान में सहकर्मियों द्वारा सादे समारोह का आयोजन किया गया। आरसीएमयू ढोरी ओसी के अध्यक्ष साधु बाउरी ने कहा कि फणी भूषण ने अपने 40 वर्ष के लंबे सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कंपनी के उत्पादन और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सहकर्मियों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय भविष्य की कामना की। बादल कुमार पांडेय, गोपाल नायक, सिद्धार्थ कुमार, रवि कुमार, मदन कुमार हांसदा, ललन कुमार, अनिल करमाली, बादल महतो, रामाकांत, मुकेश कुमार, ताहिर हुसैन, राज कुमार बाउरी, रामेश्वर महतो आदि थे। 14. अमलो में विदाई समारोह में मौजूद सभी।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.