बोकारो, अगस्त 3 -- Bokaro News: सीबीएसई ईस्ट जोन जुडो गर्ल्स चैंपियनशिप 2026-27 में क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 रजत और 6 कांस्य पदक अपने नाम किए। विद्यालय पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के अकादमिक कोऑर्डिनेटर अक्षत गुप्ता ने बताया कि यह प्रतियोगिता 27 से 30 जुलाई तक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित गुरुकुल मोंटेसरी स्कूल में आयोजित हुई थी। प्रतियोगिता में सीबीएसई ईस्ट जोन के 27 विद्यालयों के लगभग 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। कड़े मुकाबलों के बीच क्रिसेंट पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल आठ पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर नए कीर्तिम...