बोकारो, अगस्त 9 -- Bokaro News: चंद्रपुरा। डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट में एएमसी/एआरसी के तहत काम करने वाले ठेका मजदूरों ने दूसरे दिन शनिवार को भी टूल डाउन आंदोलन किया जिसके कारण कई विभाग का कामकाज प्रभावित हुआ। यहां के मजदूर प्रबंधन की नीतियों से बेहद खफा हैं और शुक्रवार से आंदोलन पर हैं। ठेका मजदूरों ने बताया कि जून व जुलाई महीने में हुए गेट जाम आंदोलन के कारण वे ड्यूटी पर नहीं जा सके थे जिसके कारण उनकी मजदूरी काटी जा रही है। विभिन्न संगठनों से जुड़े मजदूरों ने कहा है कि डीवीसी प्रबंधन की नीतियों का विरोध व आंदोलन जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...