बोकारो, अगस्त 22 -- Bokaro News: चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। डीवीसी थर्मल के 36 ग्रुप सी व डी कर्मियों को प्रमोशन मिलने से कर्मियों में खुशी है। शुक्रवार को मानव संधासन विभाग में समारोह कर एचआर विभाग के हेड डीजीएम (प्रशासन) नीरज सिन्हा ने सभी को प्रमोशन आर्डर की कॉपी प्रदान किया और बधाई दी। सीटीपीएस के कर्मियों का प्रमोशन एनपीपी के तहत वर्ष 2018 से लंबित था। डीजीएम ने कहा कि मानव संसाधन विकास विभाग अपने कर्मियों के हितों को लेकर गंभीर रहा है। उम्मीद है प्रोन्नत पाने वाले सभी कर्मी बेहतर ढंग से अपने दायित्व को निभाएंगे। एचआर विभाग के प्रबंधक राजकुमार चौधरी, पायल, राकेश श्रीवास्तव, मो साकिब राजा, रामकुमार दुबे, लक्ष्मण प्रसाद, विपत मांझी आदि थे। वहीं सीटीपीएस के जिन कर्मियों को प्रमोशन मिला है उनमें महेंद्र सिंह, रावण मांझी, भानू मांझी, नारायण सि...