बोकारो, जुलाई 8 -- Bokaro News: जैनामोड़, प्रतिनिधि। जरीडीह अंचल कार्यालय में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं व सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सीओ प्रणव ऋतुराज से एसआईआर मतदाता सत्यापन को लेकर बैठक हुई। बैठक मे प्रमुख रुप से यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि मतदाता सूची में कोई फर्जी नाम न जुड़े और एक भी वास्तविक मतदाता सूची से नाम न छूटे।वहीं सीओ ने एसआईआर के बिंदुओं को लेकर गहन मंथन करते हुए कहा कि अब वोटर का नाम एक ही स्थान होगा।इसलिए तत्परता से वोटर अपना नाम चढ़ाने का काम पूरा करें।एसआईआर से सही वोटर सामने आयेंगे और वोटर को सुविधा भी होगा।मौके पर मनोज ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष विक्रम गोस्वामी,केदार महतो, सतीश चंद्र राय,सुनील मंडल,कुमार प्रकाश,कमल किशोर सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...