Bokaro News: सीओ को मिला सीडीपीओ का अतिरिक्त प्रभार
बोकारो, जुलाई 27 -- Bokaro News: पेटरवार। बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर पेटरवार के अंचल अधिकारी अशोक राम को पेटरवार प्रखंड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया। गौरतलब है कि पेटरवार में पदस्थापित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी का तबादला रांची हो जाने के कारण सीडीपीओ का पद यहां पर रिक्त था। सीडीपीओ का पद रिक्त रहने के कारण आंगनबाड़ी सेविकाओं को कार्य करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रह था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.