Bokaro News: सीएसआर से विस्थापित गांव का विकास करेगा डीवीसी
बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल के डीजीएम (प्रशासन) नीरज सिन्हा सहित अन्य अधिकारियों ने डीवीसी के विस्थापितों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। विस्थापित गांव भुरसाबाद में वहां के ग्रामीणों व विस्थापितों के साथ बैठक में डीजीएम ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन सीएसआर मद से विस्थापित गांवों का विकास करेगी। हर लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाया जाएगा। भुरसाबाद के ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को रखा। ग्रामीण समस्याओं पर डीजीएम ने गंभीरतापूर्वक विचार कर स्थानीय स्तर पर इसका समाधान के लिए 15 दिनों का समय लिया है। सिन्हा ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे डीवीसी के कार्यों में सकारात्मक सहयोग दें। डीवीसी प्रबंधन इसके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है। प्रबंधक राजकुमार चौधरी, प्रफूल भंडारी, अरसल मरांडी, शीतल बास्के, सुनील बास्के, अनीता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.