बोकारो, अगस्त 26 -- Bokaro News: जिले में लगातार बढ़ रही मोबाइल चोरी और गुम होने की शिकायतों के बीच बोकारो पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक नाथु सिंह मीणा के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत पिछले चार माह में 567 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए हैं। वहीं, हाल के एक माह में ही 78 मोबाइल फोन खोजकर लोगों को वापस लौटाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्ट्री (सीईआईआर ) पोर्टल का प्रभावी उपयोग करते हुए खोए और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद चास, बेरमो (तेनुघाट), नगर और मुख्यालय क्षेत्र में अभियान चलाया गया। पुलिस के अनुसार 30 जुलाई 2026 से 24 अगस्त 2026 तक विभिन्न क्षेत्रों से कुल 78 मोबाइल फोन ...