Bokaro News: सीआईएसएफ संरक्षिका के तहत प्रतियोगिताएं
बोकारो, अगस्त 31 -- Bokaro News: गोमिया प्रखंड में टीटीपीएस ललपनिया इकाई स्तर पर सीआइएसएफ की ओर से 'संरक्षिका' के तहत बल सदस्यों के परिवारजनों और बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं व मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। डीसी विशाल शर्मा की देखरेख में हुआ। इस दौरान महिलाओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर और सुई में धागा डालो प्रतियोगिता कराई गयी। वहीं बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर, इन-आउट गेम और लेमन रेस आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में बल सदस्यों के परिवारजनों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डीसी ने कहा कि इस तरह के आयोजन सीआइएसएफ परिवार के सदस्यों को आपस में जुड़ने और तनावमुक्त वातावरण में मनोरंजन का अवसर प्रदान करते हैं। परिवारों के बीच आपसी मेलजोल बढ़ाने में भी सहायक होते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.