Bokaro News: सीआईएसएफ व दुग्दा पुलिस ने आवास को खाली कराया
बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: बिहार जनता खान मजदूर संघ के केंद्रीय महामंत्री रणविजय सिंह के नाम किये जा रहे आवासीय कार्यालय को सीआईएसएफ एवं स्थानीय दुग्दा थाना पुलिस ने अवैध कब्जे से मुक्त कराया। बीसीसीएल दुग्दा कोल वाशरी प्रबंधन द्वारा दुग्दा यूनिट के सीआईएसएफ के नाम दुग्दा स्थित ई-15,16 आवास को सीआईएसएफ के नाम पूर्व से आवंटित किया गया है। स्थानीय कुछ युवकों द्वारा सोमवार को आवास संख्या ई-15 को रंगरोगन कर आवासीय कार्यालय की उद्घाटन की तैयारी की जा रही थी। ऐन मौके पर आवास के कब्जे की भनक लगते ही सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस पहुंच कर उद्घाटन से संबंधित सामग्री को हटवाकर आवास को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान सीआईएसएफ ने कब्जे कर रहे युवकों से आवास आवंटन की कॉपी मांगी। युवकों ने आवास आवंटन की कॉपी दिखाने में असमर्थता जाहिर की।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.