बोकारो, जुलाई 26 -- Bokaro News: रविवार को बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर ओपी के बेरमो रेलवे फाटक के पास रविवार को छापामारी के बाद सीआईएसएफ व जरीडीह बाजार के ग्रामीण आमने-सामने हो गए। सीआईएसएफ पर ग्रामीण के साथ बुरी तरह से मारपीट करने का आरोप लगा है। वहीं सीआईएसएफ ने कहा कि ग्रामीण स्वयं घायल हुआ। साथ ही हमारी वाहन को क्षतिग्रस्त किया गया। सीआईएसएफ ने थाना में प्राथमिकी के लिए दिया है। वहीं ग्रामीण की ओर से भी सीआईएसएफ पर शिकायत दिए जाने की बात कही जा रही थी। सीआईएसएफ की ओर से कहा गया कि खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 24 तथा केऔसुब अधिनियम, 1968 के तहत प्रदत्त शक्तियों की अनुपालन में सीआईएसएफ की एक एम्बुश टीम का गठन किया गया। टीम को बेरमो रेलवे फाटक के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी हेतु तैनात किया गया था...