Bokaro News: सीआईएसएफ ने कोयला लदा तीन ट्रैक्टर पकड़ा, एक जगह वाहन निकला
बोकारो, अगस्त 25 -- Bokaro News: बेरमो कोयलांचल में सीआईएसएफ की ओर से एमएमडीआर एक्ट, 1957 के तहत कार्रवाई बीच-बीच में जारी है। इसी क्रम में सीआईएसएफ इकाई, सीसीएल करगली को प्राप्त खुफिया सूचना के आधार पर टीम ने तेनु-बोकारो नहर रोड पर कोयला लदे तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया। इसमें करीब 21 टन कोयला लदा था। बताया कि तीनों ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर भी नहीं पाया गया तथा पेपर भी उपलब्ध नहीं कराया गया। बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु पेटरवार थाना को सुपुर्द कर एमएमडीआर एक्ट, 1957 के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाने की प्रक्रिया चल रही है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा सीआईएसएफ को एमएमडीआर एक्ट के अंतर्गत प्रदत्त नवीन अधिकारों के तहत करगली क्षेत्र में की गई यह 12वीं बड़ी कार्रवाई है। इस प्रावधान के लागू होने के बाद सीआईएसएफ अब अवैध रूप से परिवहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.