Bokaro News: सीआइएसएफ ने स्कूल में चलाया स्वच्छता अभियान
बोकारो, सितम्बर 28 -- Bokaro News: सीआइएसएफ ने स्कूल में चलाया स्वच्छता अभियान चंद्रपुरा। सीआइएसएफ डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल यूनिट द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरवाडीह (चंद्रपुरा) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान बल के जवानों ने स्कूल प्रांगण की साफ-सफाई की और बच्चों को स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के तहत स्कूली बच्चों के बीच स्वच्छता पर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्कूल बैग देकर प्रोत्साहित किया गया। स्कूल परिसर में बच्चों के साथ पौधरोपण भी किया गया। सहायक समादेष्टा पुनीत राठी, कंपनी कमांडर अर्चना देवी, एचएम अर्जुन कुमार, शिक्षक होलिका कुमारी, जागरण मुर्मू व सहोदरी कुमारी सहित कई बल सदस्य उपस्थित थे।11. चंद्रपुरा के मवि बरवाडीह में पौधों के साथ सीआइएसएफ अधिकारी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.