बोकारो, अक्टूबर 3 -- Bokaro News: पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत चांपी पंचायत के केशवारी टोला निवासी राजू गंझू की सियार के काटने से मौत हो गई। करीब तीन सप्ताह पहले अपने घर के समीप बकरी चरा रहा था। इसी दौरान सियार ने बकरी पर हमला किया।

सियार के हमले का विवरण बकारी को बचाने के लिए जब वह पहुंचा तो सियार ने उसी पर हमला कर दिया। आनन-फानन में उसे रांची रिम्स ले जाया गया। घर आने के बाद दोबारा बीते शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी शोक का माहौल है। मृतक अपने पीछे माता-पिता और पत्नी सहित चार साल के बच्चे को छोड़ गया। अब इस घर में कमाने वाला कोई नहीं रहा।

आर्थिक सहायता की आवश्यकता जानकारी मिलते ही जिला परिषद सदस्य माला कुमारी ने मृतक के घर पहुंच कर संबंधित व...