Bokaro News: सिटी सेंटर में लैब टेक्नीशियन और नर्सिंग होम कर्मी भिड़े, पुलिस ने कराया समझौता
बोकारो, अगस्त 26 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। सेक्टर चार थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर में बुधवार सुबह गंभीर मरीज के सीटी स्कैन में देरी को लेकर लैब टेक्नीशियन और निजी नर्सिंग होम कर्मी के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद हंगामे में बदल गया, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर थाने ले गई। वहां दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी गलती स्वीकार करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने के बजाय आपसी समझौता कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया। इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि को-ऑपरेटिव स्थित निजी नर्सिंग होम के कुछ कर्मी गंभीर मरीज का सीटी स्कैन कराने सिटी सेंटर स्थित लैब पहुंचे थे। जांच में काफी देर होने पर नर्सिंग होम कर्मी ने लैब के डॉक्टर से शिकायत की। डॉक्टर ने टेक्नीशियन को फटकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.