बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: बोकारो के सिटी सेंटर व आसपास के क्षेत्रों में तेज आवाज वाली बुलेट चलाकर लोगों को परेशान करने वाले युवाओं के खिलाफ सोमवार शाम सिटी थाना की ओर से कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने एक बुलेट को जब्त कर अपने साथ ले गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम होते ही सिटी सेंटर की सड़कों पर कई युवा तेज आवाज वाली बुलेट लेकर निकलते हैं। बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल किए जाने से तेज आवाज होती है, जिससे बाजार आने वाले लोगों व आसपास के दुकानदारों को परेशानी होती है। अचानक तेज आवाज से सड़क पर चल रहे लोग भी असहज हो जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...