Bokaro News: सिक्सलेन निर्माण में लापरवाही से किसानों की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग
बोकारो, सितम्बर 11 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड के चरगी पंचायत स्थित अरारी मौजा में भारतमाला परियोजना फेज-टू के तहत निर्माणाधीन वाराणसी-कोलकाता सिक्सलेन एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में संवेदक की कथित लापरवाही से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण सड़क निर्माण में उपयोग किया गया केमिकल युक्त स्लैग डस्ट बहकर किसानों के खेतों में फैल गया, जिससे धान की फसल प्रभावित होने के साथ-साथ उपजाऊ भूमि की उर्वरा शक्ति पर भी संकट खड़ा हो गया है। पेटरवार ठाकुर टोला निवासी साधु चरण ठाकुर, पवन शर्मा और कंचन देवी समेत अन्य किसानों ने बताया कि अरारी मौजा में उनकी करीब 2.86 एकड़ कृषि भूमि है, जहां धान की खेती की गई है। बारिश के दौरान सिक्सलेन सड़क पर डाला गया स्लैग डस्ट खेतों में पहुंच गया, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.