बोकारो, अक्टूबर 26 -- बीएसएलकर्मी पर हमले के आरोप में प्राथमिकी Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। बीजीएच के आईसीयू में भर्ती बीएसएलकर्मी अरविंद पासवान की पत्नी निकिता कुमारी की शिकायत पर एससी-एसटी थाना पुलिस ने सोमवार को बीएसएल सिक्युरिटी विभाग के जीएम आलोक चावला और उनके चालक विक्की यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत में जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल, मानसिक प्रताड़ना और मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। निकिता के अनुसार, उनके पति को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया जाता था। इससे परेशान होकर वह नौकरी छोड़ने की सोच रहे थे। इसी बीच नाइट शिफ्ट में ड्यूटी के दौरान विक्की यादव उन्हें अपने साथ ले गया। आरोप है कि इस दौरान उन पर हमला किया गया, जिससे वह अचेत हो गए। खून से लथपथ हालत में उन्हें बोकारो जनरल अस्पताल में ...