Bokaro News: सिंहपुर में नो-मैपिंग मतदाताओं के दस्तावेजों की हुई जांच
बोकारो, अगस्त 31 -- Bokaro News: कसमार प्रखंड के सिंहपुर पंचायत सचिवालय में सोमवार को एसआईआर 2026 के तहत नो-मैपिंग मतदाताओं के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। नोटिस प्राप्त मतदाताओं ने अपने दावों के समर्थन में निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत किए, जिनकी अधिकारियों ने जांच की। सीओ नरेंद्र कुमार सिंह की मौजूदगी में दस्तावेजों में दर्ज विवरण का मिलान कर नियमानुसार सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गयी। पात्र पाए गए मतदाताओं के दावों को स्वीकार करने की कार्रवाई भी की गयी। सीओ ने बताया कि एसआईआर के तहत नोटिस प्राप्त मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज जमा करने का अवसर दिया जा रहा है। प्राप्त कागजात की जांच के बाद ही दावों पर नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मौके पर मुखिया मंजू देवी, घनश्याम महतो, प्रधान सहायक मनोज दास, राजस्व कर्मचारी मो. जमील अंस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.