Bokaro News: सावन स्पेशल अभियान: चास निगम ने मांस-मछली दुकानों की जांच शुरू की
बोकारो, जुलाई 14 -- Bokaro News: चास। सावन माह को देखते हुए चास नगर निगम ने निगम क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत मांस और मछली की दुकानों में साफ-सफाई तथा अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था की जांच की जा रही है। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सभी दुकानदारों को निर्धारित स्वच्छता मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा। जोधाडीह मोड़ सब्जी बाजार, महावीर चौक, पुराना बाजार समेत अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में संचालित मांस एवं मछली दुकानों को लेकर स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। लोगों का कहना है कि कई दुकानों में स्वच्छता मानकों की अनदेखी के कारण दुर्गंध फैलती है, जिससे आसपास के सब्जी विक्रेताओं और खरीदारी करने आने वाले लोगों को परेशानी होती है। नगर निगम की टीम ने इन दुकानों में विशेष जांच अभियान शुरू कर दिया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.