Bokaro News: सावन महोत्सव में 150 महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा
बोकारो, अगस्त 27 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जग जीवन जी महाराज ज्योति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को सावन महोत्सव मनाया गया। माताओं ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महोत्सव का मुख्य आकर्षण ऋतु रानी (सावन क्वीन) प्रतियोगिता रही, जिसमें 150 महिलाओं व युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हरे परिधानों और सावन गीतों से विद्यालय परिसर गुलजार रहा। प्रतिभागियों ने मेहंदी, आरती थाल सज्जा, पारंपरिक गीत व लोकनृत्य प्रस्तुत किए। निर्णायक के रूप में मुखिया निहारिका सुकृति, रश्मि कुमारी, शालिनी सिंगला व संगीता सिन्हा मौजूद थीं। आयोजकों ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति-परंपरा को सहेजना और महिलाओं को प्रतिभा प्रदर्शन का मंच देना है। यह भी पढ़ें- Samastipur News: सिद्धि विनायक इंटरनेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.