बोकारो, अगस्त 9 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। प्रतिष्ठित सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था मिथिला सांस्कृतिक परिषद् की इकाई मिथिला महिला समिति की ओर से शनिवार की शाम सेक्टर 4 स्थित मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल के विद्यापति सभागार में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा की धर्मपत्नी डॉ प्रतिमा झा, समिति अध्यक्ष पूनम मिश्रा व सचिव आभा झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि डॉ प्रतिमा झा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सावन का धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व है। मिथिलांचल में सावन मास का विशेष महत्व माना जाता है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सावन महोत्सव में सैन्य मातृशक्ति ने दिखाई प्रतिभाप्रतियोगिता और पुरस्कार भगवान शिव की आराधना व प्रकृति के उत्सव के साथ नवविवाहित महिलाएं श्रद्धा व उल्ला...