बोकारो, अगस्त 24 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो रौनियार वैश्य समाज जिला महिला समिति की ओर से सेक्टर-4 स्थित बुद्ध विहार में सावन महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समाज के अध्यक्ष श्याम बाबू गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मेहंदी, सावन झूला और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्सव का आनंद लिया। मुख्य अतिथि श्याम बाबू गुप्ता ने कहा कि सावन महोत्सव संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ महिलाओं को प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देते हैं और नई पीढ़ी को भारतीय संस्कारों से जोड़ते हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: सावन महोत्सव में कला, संस्कृति और नारी प्रतिभा का दिखा अद्भुत संगम कार्यक्रम में बैद्यन...