Bokaro News: सामुदायिक पुलिसिंग के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता
बोकारो, सितम्बर 8 -- Bokaro News: गोमिया। बोकारो एसपी के सौजन्य से सामुदायिक पुलिसिंग के तहत हरैया फुटबॉल ग्राउंड, डाकासाडम में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जागेश्वर बिहार थाना प्रभारी प्रकाश यादव को कुंदा एवं तिलैया पंचायत के जनप्रतिनिधियों और वार्ड सदस्यों का सहयोग मिला। प्रतियोगिता में कुंडा एवं तिलैया पंचायत की कुल 11 टीमों ने हिस्सा लिया। सभी टीमों को जर्सी देकर सम्मानित किया गया। फाइनल मुकाबला बनगोड़वा और लालगढ़ की टीम के बीच खेला गया, जिसमें बनगोड़वा की टीम विजेता बनी। विजेता टीम को शील्ड के साथ 10 हजार रुपये, उपविजेता लालगढ़ की टीम को शील्ड एवं 7 हजार रुपये, जबकि तृतीय स्थान प्राप्त डाकासाडम टीम को शील्ड एवं 5 हजार रुपये की नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। टीम मैनेजमेंट की जिम्मेदारी पुअनि सुरेश पाहन ने संभाली। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.