Bokaro News: सात नवंबर को जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का होगा आयोजन
बोकारो, अक्टूबर 24 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 7 नवंबर को चास में होगा। इसमें जिले के 18 स्कूलों के 37 बाल वैज्ञानिक अपने नवाचार और वैज्ञानिक सोच पर आधारित मॉडल प्रस्तुत करेंगे। प्रदर्शनी का मुख्य विषय 'सततता के लिए विज्ञान व नवाचार' है। इसमें पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और सतत विकास से जुड़े मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। विद्यालय के प्राचार्य बीके सिंह ने बताया कि आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक चिंतन, रचनात्मकता और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.