बोकारो, अगस्त 30 -- Bokaro News: गोमिया, प्रतिनिधि। साड़म के जरासंध नगर (बुटबरिया) में मां मनसा पूजा समारोह संध्या अवसर पर शनिवार की रात भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। जिप सदस्य आकाश लाल सिंह मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रपति के हाथों वीरता चक्र से सम्मानित सीआरपीएफ सेकेंड-इन-कमांड निगम प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। जिप सदस्य ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं। जन कल्याण समिति के अध्यक्ष किशोर राम, सचिव सिकंदर कुमार तथा निगरानी समिति के सदस्य हीरालाल रवानी, रामचंद्र प्रसाद एवं ओम प्रकाश रवानी ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को सम्मानित किया। संचालन मिथुन कुमार चंद्रवंशी ने किया। भक्ति जागरण की शुरुआत साक्षी रानी ने गणेश वंदना एवं नृ...