बोकारो, अक्टूबर 8 -- Bokaro News: साइबर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी की योजना बना रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से विभिन्न बैंकों के नौ एटीएम कार्ड, चार स्मार्टफोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और 220 रुपये नकद बरामद किए हैं। कार्रवाई मंगलवार को सेक्टर-6 थाना क्षेत्र स्थित लाइब्रेरी ग्राउंड में की गई।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर को सुबह करीब 11:30 बजे सूचना मिली थी कि कुछ युवक लाइब्रेरी ग्राउंड में बैठकर साइबर ठगी की योजना बना रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया। सेक्टर-6 थाना के गश्ती दल के साथ पुलिस मौके पर पहुंची तो दो संदिग्ध भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।

आरोपी की पहचान गिरफ्तार आरोपियों क...