बोकारो, सितम्बर 22 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए बोकारो पुलिस ने साइबर थाने को अत्याधुनिक संसाधनों और अतिरिक्त बल से मजबूत किया है। एसपी नाथू सिंह मीणा ने साइबर अपराध के मामलों में विशेषज्ञता रखने वाले इंस्पेक्टर मोहम्मद आजाद खान और पिंकू यादव को साइबर थाने में पदस्थापित किया है।

साइबर ठगी के मामलों की समीक्षा संसाधन और बल बढ़ने के बाद साइबर डीएसपी पवन कुमार ने मंगलवार को पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अपराध पर अंकुश लगाने की रणनीति तैयार की। बैठक में डीएसपी ने जनशिकायतों, लंबित अनुसंधान और साइबर ठगी के मामलों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि साइबर फ्रॉड की सूचना गोल्डन पीरियड में 1930 पर दर्ज कराने को लेकर लोगों को जागरूक किया जाए। ठगी की रकम वाले बैंक खातों क...