Bokaro News: सांस्कृतिक संगम से सजी सविमं विद्यालय की सांस्कृतिक बेला
बोकारो, नवम्बर 7 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्टर-3 सी में दीपावली व छठ महापर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार पांडेय की उपस्थिति में हुआ। विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, लोकपरंपरा और पारिवारिक संस्कारों की सुंदर झलक प्रस्तुत की। कक्षा नवम के विद्यार्थियों ने जीवंत झांकी के माध्यम से छठ पूजा की चार दिवसीय परंपरा नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य का सजीव चित्रण किया। बांस के सूप, दउरा, फल, ठेकुआ और दीपों से छठ घाट का मनोरम दृश्य सजाया गया। वहीं, एक प्रेरक कथा के माध्यम से श्रद्धा, पारिवारिक विश्वास और कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: दीपाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.