बोकारो, सितम्बर 9 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। वार्ड संख्या-28 स्थित नवचेतन सहकारी गृह निर्माण समिति के निवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उपायुक्त अजय नाथ झा को ज्ञापन सौंपा। जनता दरबार में सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में सड़क, पेयजल, गैस और विद्युत जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि समिति क्षेत्र में वर्ष 2002 से परिवार निवास कर रहे हैं। इसके बावजूद आज तक कई बुनियादी सुविधाओं का समुचित लाभ नहीं मिल सका है। सुविधाओं के अभाव में लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार सड़क व पेयजल जैसी समस्याओं के कारण विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को दिक्कत होती है। समिति के 25 से अधि...