Bokaro News: ससुर के क्रियाकर्म में पहुंच हिस्सेदारी मांगने पर साले ने की थी कोंका गोप की हत्या
बोकारो, सितम्बर 19 -- Bokaro News: बरमसिया ओपी पुलिस ने कोंका गोप हत्याकांड का खुलासा करते हुए शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में भगीरथ गोप और भूदेव गोप शामिल हैं। दोनों ने पुलिस पूछताछ में हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। मामले का खुलासा चास एएसपी वेदांत शंकर ने बरमसिया ओपी प्रभारी शैलेन्द्र पासवान व पुलिस टीम के साथ आयोजित प्रेस वार्ता में किया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: पांच दिन से लापता युवक का जंगल में मिला सड़ा-गला शव हत्या का कारण एएसपी ने बताया कि हत्या के पीछे जमीन विवाद मुख्य कारण था। मृतक कोंका गोप के ससुर की तीन बेटियां थीं और उनका कोई पुत्र नहीं था। ससुर ने अपनी जमीन अपने भाई को दे रखी थी। आरोपी भगीरथ गोप उसी भाई का इकलौता पुत्र है। दो सितंबर को मृतक के ससुर की मृत्यु के बाद कोंका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.