Bokaro News: सशिविमं तेलो में प्रधानाचार्य को दी गई विदाई
बोकारो, सितम्बर 10 -- Bokaro News: चंद्रपुरा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेलो में गुरूवार को प्रधानाचार्य राजेश कुमार पांडेय के स्थानांतरण पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य पांडेय का स्थानांतरण बोकारो स्टील सिटी तीन में हुआ है। उन्होंने विद्यालय के कार्यकाल के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार का सहयोग और विद्यार्थियों का स्नेह सदैव स्मरणीय रहेगा। वहीं नवनियुक्त प्रधानाचार्य राजेन्द्र कामत का स्वागत किया गया। समिति के संरक्षक राजेन्द्र प्रसाद, अशोक, ईश्वर महतो, अभिभावक प्रतिनिधि राजेन्द्र मंडल, सचिव संतोष कुमार, प्रकाश कुमार, मुखिया प्रवीण पाण्डेय, कौशल कुमार राय, वरिष्ठ आचार्य संजय गिरि, मंटु कुमार, चन्दन सरकार सहित कई थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.