Bokaro News: सविमं 3 सी बना संकुल स्तरीय विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन
बोकारो, जुलाई 25 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। विद्या विकास समिति, झारखंड के तत्वावधान में संकुल स्तरीय विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता-2026 का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्टर-3सी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अतिथियों का परिचय व कार्यक्रम की भूमिका प्रस्तुत की। इसके बाद कुमार प्रज्ञा झा ने मधुर एकल गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। ओम प्रकाश ने प्रतियोगिता से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। प्रतियोगिता के परिणाम में तरुण वर्ग: प्रथम - सविमं 3 सी, द्वितीय - सविमं 9 डी, किशोर वर्ग: प्रथम सविमं 3 सी, द्वितीय सशिविमं 2 ए, तृतीय - सविमं 9 डी,बाल वर्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.