Bokaro News: सम्मेलन में कलाकारों ने गायकी से बांधा समां
बोकारो, अक्टूबर 9 -- Bokaro News: बोकारो। सेक्टर 6 बी साईं मंदिर परिसर में गुरुवार की शाम पं राम वृक्ष पाठक अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन का आयोजन किया गया। सुप्रसिद्ध तबला वादक पं बच्चन जी महाराज के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ व नवोदित कलाकारों ने शास्त्रीय गायन व सुगम संगीत की सुमधुर प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम का आरंभ कलाकारों के स्वागत से हुआ। इस संगीत समारोह के मुख्य अतिथि व मुख्य गायक गया घराने के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायक पं अभिराम पाठक को आयोजन समिति की ओर से गायक अरुण पाठक ने गुलदस्ता व शॉल भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अर्कदेव आचार्य ने राग मारू बिहाग में बंदिश, ब्रह्मानन्द गोस्वामी ने भजन, प्रभा मोहनन नायर ने कर्नाटक संगीत प्रस्तुत किया। इनके साथ तबले पर पं बच्चन जी महाराज ने संगति की। आरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.