बोकारो, जुलाई 11 -- Bokaro News: बेरमो, प्रतिनिधि। संगठन मजबूती, समाज उत्थान व शिक्षा सहित बनासो मंदिर में नवनियुक्त मंदिर निर्माण को लेकर जारंगडीह स्थित बनासो मंदिर में सुंडी मंडल समाज की बैठक रामेश्वर साव की अध्यक्षता में की गई। बेरमो व गोमिया प्रखंड के सदस्य के अलावा मुख्य रूप से केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रामेश्वर कुमार मंडल व उपाध्यक्ष मोहन साव उपस्थित थे।

समाज की मजबूती केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने कहा की पुरे राज्य में सुंडी समाज की संख्या निर्णायक है। राज्य में सुंडी समाज का गठन के बाद लगातार समाज को मजबूत करने के लिए जगह जगह पर बैठक आयोजित कर समिति गठन किया जा रहा है। बोकारो, गिरिडीह, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा व रांची सहित अन्य जिलों में समिति गठन की प्रक्रिया जारी है। उसके पहले तमाम प्रखंड समिति का गठन किया जाएगा।

शिक...