Bokaro News: समस्याओं का त्वरित व पारदर्शी समाधान हमारी जिम्मेवारी:योगेंद्र
बोकारो, अगस्त 26 -- Bokaro News: राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के कैबिनेट योगेंद्र प्रसाद से उनके आवास पर गोमिया विधानसभा क्षेत्र के अनेकों लोगों ने भेंट की। इस दौरान गोमिया विधानसभा क्षेत्र के गोमिया, पेटरवार और कसमार प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं विकास संबंधी सुझावों को मंत्री योगेंद्र प्रसाद के समक्ष रखा। मंत्री ने सभी आगंतुकों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान मंत्री ने कहा कि जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान हमारी जिम्मेदारी है। सरकार हर नागरिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.