बोकारो, अगस्त 20 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद से उनके आवास पर गोमिया विधानसभा क्षेत्र से आये अनेकों लोगों ने भेंट की। इस दौरान गोमिया विधानसभा क्षेत्र के गोमिया, कसमार और पेटरवार प्रखंड के विभिन्न स्थानों से आये अनेकों लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं एवं विकास संबंधी सुझावों को उनके साझा किया। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सभी लोगों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और आश्वस्त किया कि हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान मंत्री ने कहा कि जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान हमारी जिम्मेदारी है। सरकार हर नागरि...