बोकारो, अगस्त 7 -- Bokaro News: बोकारो प्रतिनिधि। हॉकी बोकारो की ओर से 10 अगस्त को जमशेदपुर में आयोजित होने वाली सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल सात अगस्त, शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। ट्रायल में एक जनवरी 2010 या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी भाग लेने के पात्र होंगे। चयन प्रक्रिया दोपहर दो बजे से उकरीद पंचायत स्थित कब्रिस्तान के निकट हनुमान नगर मैदान में होगी। हॉकी बोकारो के अध्यक्ष लियो कांडुलना ने बताया कि चयन ट्रायल के आधार पर जिले की सब जूनियर टीम का गठन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को 10 अगस्त को जमशेदपुर में आयोजित प्रतियोगिता में बोकारो का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय स्कूली खेलों में दम दिखाने का मौका, 12 से ओपन ट्रायल उन्होंने कहा कि ट्रायल पूरी तरह पारदर्शी तरीके से आयोजित किया ज...