Bokaro News: सफाई कर्मी को कार्य के दौरान सांप ने डंसा, भर्ती
बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 स्थित शारदा कॉलोनी में मनरेगा के तहत काम कर रहे एक सफाई कर्मी को सांप ने डंस लिया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। वहीं सहकर्मियों की तत्परता से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। पीड़ित की पहचान नगर परिषद के सफाई कर्मी करण के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, करण शारदा कॉलोनी में काम कर रहा था, तभी अचानक उसे एक सांप ने काट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही उसके सहयोगी सफाई कर्मियों ने बिना समय गंवाए महज 10 से 15 मिनट के भीतर उसे अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो पहुंचाया। अनुमंडलीय अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने फौरन प्राथमिक उपचार किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फैलाव की सटीक जांच व इलाज के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.